
छोटी बचत, बड़ा भविष्य: स्मार्ट सेविंग टिप्स
हमने यह तो सीख लिया कि घर से काम करके भी पैसे कमाए जा सकते है। पर इन कमाए हुए पैसों को बचाना भी बेहद जरूरी है। क्योंकि रोटी, कपड़ा और मकान के साथ-साथ कई चीजें और भी होती है जो हमारे लिए अब आवश्यक हो गई है। बच्चो की पढ़ाई और अपने बेहतर भविष्य के लिए पैसे बचने की जरूरत है।
बचत करने का सिलसिला तो पीढ़ियों से चलता आ रहा है। हमारी दादी-नानी भी बचत के कई तरीके अपनाती थी।
तो चलिए जानते है कि हम अपने घर में बचत के कौन कौन से तरीके अपना सकते है।
सबसे पहले बात करते है रसोई घर की
(1) रसोई घर में गैस की बचत करने के लिए आप क्या कर सकती है ?
- कई बार हम गैस खुला छोड़ कर दूसरे कामों में लग जाते हैं, जिससे गैस की खपत अधिक होती है।
- रोटी बनाते वक्त पहले आप एक-दो रोटी बेल कर रखे लें फिर तवा गर्म करें, इससे गैस की बचत होगी।
- सब्जी बना रहे हैं तो उसमें उतना ही पानी डालें जितना सब्जी पकने के लिए जरूरी है, पानी ज्यादा डालने से समय और गैस दोनों की ही बर्बादी होती है।
- गैस की खपत कम करने के लिए आप खाना हमेशा ढक कर पकाएं, इससे खाना फटाफट बन जाता है।
- कढ़ाई की जगह कुकर में खाना बनाएं, इससे अधिक तापमान पर कम समय में खाना बन कर तैयार हो जाता है और गैस की बचत होती है।
- खाना बनाते समय बर्नर के छेद खाना गिरने से बंद हो जाते हैं, जिससे गैस की सप्लाई कम होती है और खाना काफी देर में पकता है। इसलिए उसे समय-समय पर साफ करती रहें, ताकि गैस बर्बाद न हो।
- चना, राजमा या कोई भी खड़ी दाल बनाने के लिए इसे रात को भिगो कर कर दें, इससे पकाने में ईंधन और समय कम लगेगा।
(2 )रसोई में बिजली की खपत पर कंट्रोल कैसे करें?
- बार-बार मिक्सर चलाने से अच्छा है आप एक ही बार लहसुन, अदरक और मिर्च का पेस्ट बना कर उसमें एक चम्मच तेल डालकर फ्रिज में स्टोर कर लें, इससे मिक्सर का इस्तेमाल कम होगा और बिजली की बचत होगी।
- कोई भी सामान फ्रिज से निकाल कर सीधे माइक्रोवेव में न डालें, इससे बिजली की खपत अधिक होती है, पहले खाना सामान्य तापमान पर आने दें फिर इसे माइक्रोवेव करें।
(3) कौन से टिप्स अपनाकर राशन में बचत कर सकते हो ?
- सीजनल फलों की खरीददारी करनी चाहिए।
- राशन के सामान को आप थोड़ा-थोड़ा कई बार खरीदने की बजाय एक साथ स्टॉक में खरीद लें ऐसा करने से आपको सारा सामान सस्ता मिलेगा।
- आप छोटे-छोटे गमलों में धनिया, मिर्च, लहसुन, टमाटर, बैंगन जैसी सब्जियों को बालकनी या किचन के गार्डन में लगा सकते हैं।इससे आपको घर बैठे ही कुछ सब्जियां मिल जाएंगी और खाने का स्वाद भी दोगुना हो जाएगा।
- यदि आप बाहर खाने के शौक़ीन है तो ये बहुत महंगा पड़ता है। पैसे बचाने के लिए सस्ते रेस्तरां का चुनाव करने पर आप बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए अच्छा ये होगा कि घर के बने खाने पर ही ज्यादा जोर दे। इससे आपकी सेविंग भी हो जाएगी और सेहत भी ठीक रहेगी।
अब बात करते है कपड़ो की। आज के दिन शायद ही ऐसा कोई हो, जो स्टाइलिश नहीं दिखना चाहता होगा। इस चक्कर में हम कपड़ों पर बेहिसाब पैसा बहाते हैं।
(4 ) पैसे बचने के लिए नए कपडे खरीदते समय क्या धयान रखें ?
- अनफिटेड कपडे ना खरीदें। ज्यादातर लोग यह सोचकर अनफिटेड कपड़े खरीद लेते हैं कि जब वह थोड़े पतले हो जाएंगे, तो उसे पहन लेंगे या फिर अगर साइज बड़ा हुआ भी तो उसकी फिटिंग करवा लेंगे।पर ऐसा कभी नहीं होता है।
- बिना प्लॉन के शॉपिंग में फिजूलखर्ची होती है। जरूरत के हिसाब से शॉपिंग करों।
- कुछ कपड़े ऐसे होते हैं, जो कुछ खास अवसरों पर ही जंचते हैं। ऐसे में अगर आप उन कपड़ों पर बिना बात पैसा लुटा देंगीं, तो आपकी वॉर्डरोब में वो यूं ही रखे रह जाएंगे।
- ब्रांड के पीछे भागना न केवल आपका सारा बजट खराब कर सकता है।
- कपड़े धोते वक्त ध्यान रखे ताकि कपडे फेड न हों। हमेशा नए जैसे दिखे।
- बिना ड्राई क्लीन सस्ते में घर पर शैम्पू से साफ़ करें।
- कपड़ो को अछ्छे से स्टोर करें ताकि कीड़े न लगे।
(5 ) पुराने कपड़ों को कैसे इस्तेमाल करें ?
- सफाई के लिए इस्तेमाल करें।
- थैला सिल लें।
- पुराने कपड़ों से लैस उतारकर नए कपड़ो पर लगा लो।
(6 ) घर की सजावट में पैसे कैसे बचाएं:
- घर सामान से न भरें। उसकी सफाई में समय और पैसे दोनों खर्च होते है।
- पूराना फर्नीचर री-यूज़ करें।
- मल्टी-परपज़ फर्नीचर रखें। जैसे -बेड कम सोफा
- हैंड मेड चीजों से घर सजाओ।
- बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट आइडियाज लगाएं।
- नेचुरल चीजे जैसे प्लांट्स से घर को सजाएँ।
मैं उम्मीद करती हूँ कि निवेश से जुड़ी यह जानकारी हमारी संगनियोँ के बहुत काम आएगी।
धनयवाद।
