
WOMEN ENTERPRENEURSHIP एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमे किसी माहिला द्वारा उद्योग स्थापित किया जाता है | वह माहिला न केवल अपना पैसा निवेश करती है, बल्की दूसरो को रोजगार के अवसर भी प्रदान करती है |
WOMEN ENTREPRENEURSHIP अपने आप मे एक बहुत बडा और विस्तृत विषय है |चलिये , आज हम इसे सरल भाषा में समझने की कोशिश करते हैं |
हमारे देश में WOMEN ENTERPRENEURSHIP की ज़रुरत क्यूँ है ?
(1) हमारे देश की आर्थिक गातिविधियो में हम माहिलाओ का योगदान केवल 25% है | देश के विकास के लिए ज़रूंरी है कि अधिक से अधिक माहिलाए देश मे हो रही आर्थिक गातिविधियो मे भाग ले |
(3) परिवार में अपनी पहचान बनाने के लिए |
(4)WOMEN ENTREPRENEURSHIP के माध्यम से माहिलाएं पैसा कमा सकती है। उसे अपनी छोटी छोटी इच्छाओ के लिए दुसरो पर निर्भर नही रहना पड़ता |
(5) परिवार को आर्थिक सहयोग दे सकती है।
(6 ) घर में खाली बैठने से अपने अंदर हीन भावना पैदा होती है | इससे बचने के लिए अपना कुछ काम शुरू करना ज़रूरी है |
नौकरीपेशा होने पर घर व नौकरी के बीच सन्तुलन बनाना बहुत कठिन हो जाता है। यही वजह है कि शादी के बाद या बच्चे होने के बाद परिवारिक ज़िम्मेदारियों को निभाने के लिए नौकरी को अलविदा कहना पड़ता है। यदि आप घर संभालने के साथ साथ एक सफल कैरियर भी बनाना चाहती है तो उद्योग से बेहतर विकल्प कोई हो ही नही सकता |
आइये देखे कि women entrepreneurship नौकरी से बेहतर कैसे है ?
(1) अपने रोजगार मे आप खुद अपनी बॉस हो |आप अपनी शर्तो पर काम कर सकती है। आपको अपनी मर्जी व समय के अनुसार काम करने की आजादी मिलती है।
(2) यदि आपके पास शैक्षिक योग्यता व अनुभव की कमी है,तो भी आपके पास अपने लिए कुछ करने का मौका है |
(3) उद्योग के माध्यम से आप परीवार के अन्य सदस्यो को भी व्यवसाय प्रदान कर सकती है।
(4) नौकरी में कमाई सीमित होती है |जबकि उद्योग के माध्यम से आप अपनी कमाई हजारों से शुरू कर के लाखो तक पहुंचा सकती हैं |
(5) नौकरी के विपरित व्यवसाय शुरू करने की कोई उम्र सीमा नही है | कोई भी माहिला परिवार की ज़िम्मेदारियों को पूरा करके, 50 साल की उम्र में भी अपना व्यवसाय शुरू कर सकती है। ज़रुरत है तो केवल एक बढ़िया आईडिये और मेहनत की |
आप सोच रहे होगे की उद्योग में निवेश करने के लिए पैसे की आवश्याकता भी तो है |इसका भी एक हल है |
(1) वैभव लक्ष्मी योजना :
इस योजना का लाभ अपना कोई काम शुरू करने की लिए महिलाओं को मिलता है। लोन के लिए महिला को बैंक में प्रोजेक्ट रिपोर्ट जमा करना होती है। इस दौरान महिला को एक गारंटर भी देना होता है। इस आसान लोन स्कीम के तहत महिलाएं अपने घर का सामान भी खरीद सकती हैं।
(2) प्रधानमंत्री मुद्रा स्कीम योजना :
महिलाओं के लिहाज़ से ये योजना काफी लाभकारी है। इस आसान स्कीम का लाभ किसी भी बैंक से लिया जा सकता है। इसमें महिलाओं को 50 हज़ार से 1 लाख तक का लोन आसानी से बिना गारंटर के मिल जाता है।
(3) महिला उद्योग निधि योजना :
पंजाब नेशनल बैंक और स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) द्वारा पेश की गई, यह योजना महिला उद्यमियों को 10 वर्षों में चुकाए जाने वाले 10 लाख तक के लोन उपलब्ध कराके एक नया लघु उद्योग स्थापित करने के लिए सहायता करती है।
(4) स्टैंड अप इंडियाः
अप्रैल, 2016 से इसकी शुरूआत हुई। इसके अंतर्गत यह सुनिश्चित किया जाता है कि हर ब्रांच से कम से कम एक अनुसूचित जाति/जनजाति के व्यक्ति और एक महिला को बैंक से लोन (10 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए तक) मिले। 3 साल तक कोई इंस्पेक्शन नही होता और टैक्स में भी छूट मिलती है।
(5) e- हाट योजना :
ये योजना महिला व बाल कल्याण विकास मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही है |ये योजना महिलाओ को ऑनलाइन मार्किट उपलब्ध कराती है जिसमे महिलाए आपनी द्वारा बनायें गए सामान को बेच कर अच्छा मुनाफा कमा सकती है।
आईये , अब जानते हैं कि वे कौन से लघु उद्योग हैं ज़िन्हे महिलाए घर बैठे शुरू कर सकती है और नौकरी से ज्यादा पैसा कमा सकती है:
(1) पहली श्रेणी में वे रोजगार हैं, जो आप अपने घर से या किराये की दूकान लेकर शुरू कर सकती है।
जैसे – ब्युटी पार्लर ,
कपडे सिलना ,
होबी क्लासस – डांस , म्यूजिक ,पैंटिग , योगा ,जुम्बा ,सिलाई- कढाई ,बेकरी इत्यादी |
यह सूची अंतहीन है |आप अपना सामान सीधे घर से बेच सकती हैं य़ा दुकानो में स्पलाई कर सकती है। आप अपना सामान आनलाईन भी बेच सकती है।
(3) तीसरी श्रेणी में आते हैं, इंटरनेट के माध्यम से किये जाने वाले व्यापार। आज इंटरनेट ना सिर्फ एंटरटेनमेंट बल्की पैसा कमाने का एक अच्छा साधन बनता जा रहा है। यदि आपको कमप्यूटर एवं इंटरनेट की अच्छी समझ है तो आप कई सारे व्यपार कर सकती है। जैसे –
भी बन सकती है।
AFFILIATE MARKETING/एफिलिएट मार्केटिंग :एफिलिएट मार्केटिंग आप अपने ब्लॉग ,इंस्टाग्राम य़ा यूट्यूब चैनल द्वारा कर सकती हैं | इसमे आप किसी और कम्पनी के उत्पाद का विज्ञापन कर सकती है और मुनाफा कमा सकती है।
ऑनलाइन क्लासेज :आप आनलाइन टयूशन व कोर्सेस द्वारा भी पैसा कमा सकती है।
